29 गेंद पर फिफ्टी… बाबर आजम ने पीएसएल में रचा इतिहास, 3000 का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने

हाइलाइट्स

बाबर आजम पीएसएल में 3000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज बने
पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे बाबर

नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) के नौंवे सीजन का आगाज हो चुका है. मौजूदा टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने तूफानी पारी खेलकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली. बाबर इस सीजन पीएसएल में पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे हैं. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ मैच में बाबर ने अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन इस दौरान बल्लेबाजी में वह अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर गए. बाबर ने पीएसएल में 3000 रन पूरे कर लिए हैं. तीन हजार के आंकड़े पर पहुंचने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi vs Quetta Gladiators) के बीच मैच में बाबर आजम (Babar Azam) ने ओपनिंग करते हुए 68 रन की पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाए. बाबर को 3 000 के आंकड़े पर पहुंचने के लिए इस मैच में 65 रन की जरूरत थी. बाबर आजम के बाद फखर जमां, शोएब मलिक और मोहम्मद रिजवान के नाम पीएसएल में 2000 या इससे ज्यादा रन हैं. बाबर ने इस दौरान पहले विकेट के लिए युवा सैम अयूब के साथ मिलकर 91 रन की साझेदारी की.

IND vs ENG: सरफराज खान को खुला अगर छोड़ोगे तो… रोहित शर्मा बोले- वह रनों का भूखा है

ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा की ललकार, बोले- किसी भी पिच पर जीत का दम रखती है टीम इंडिया

बाबर आजम ने 29 गेंदों पर पूरी की फिफ्टी
बाबर आजम को अबरार अहमद ने आउट किया. उन्होंने 29 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. 207 के रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर जाल्मी टीम 16 रन पीछे रह गए. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के गेंदबाजों ने पेशावर जाल्मी के बैटर्स को 190 रन पर रोक दिया. बाबर और सैम अयूब ने पेशावर जाल्मी को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. जाल्मी ने जिस तरह से शुरुआत की उससे लगा कि टीम आसानी से रन चेज कर लेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका.

सबसे तेज 10 हजार टी20 रन से 6 रन पीछे हैं बाबर आजम
बाबर आजम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने से सिर्फ 6 रन पीछे हैं. यह रिकॉर्ड विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है. गेल ने अप्रैल् 2017 में 285वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी. बाबर आजम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हैं. उनकी तुलना कई मायनों में विराट कोहली से होती है. हालांकि वह कई बार कह चुके हैं कि दोनों की तुलना बेमानी है क्योंकि विराट काफी अनुभवी हैं.

Tags: Babar Azam, Pakistan super league, Peshawar zalmi, PSL

Source link

Related Articles

Latest Updates