आर्टिकल 370 रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला
Movie Review
आर्टिकल 370
कलाकार
यामी गौतम
,
प्रियामणि
,
अरुण गोविल
,
किरन करमारकर
,
राज जुत्शी
,
सुमित कौल
,
वैभव तत्ववादी
,
स्कन्द ठाकुर
और
इरावती हर्षे
लेखक
आदित्य धर
और
मोनल ठाकुर
निर्देशक
आदित्य सुहास जंभाले
निर्माता
आदित्य धर
,
लोकेश धर
और
ज्योति देशपांडे
रिलीज:
23 फरवरी
फिल्म ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ का निर्देशन कर चुके आदित्य धर ने सत्य घटना पर आधारित एक और फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का निर्माण किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की घटनाओं से आम जनता भली भांति परिचित हैं। लेकिन इस धारा को हटाने से पहले क्या-क्या तैयारियां हुई, वह सब इस फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के प्रधानमंत्री कार्यालय के टॉप सीक्रेट फैसले पर आधारित है।
