World Cup 2023 points table after England vs Afghanistan 13th Match India remains on top

ऐप पर पढ़ें

World Cup 2023 points table: अफगानिस्तान ने रविवार रात गत चैंपियन इंग्लैंड को पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप 2023 का पहला उलटफेर किया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है, वहीं जोस बटलर की डिफेंडिंग चैंपियन टीम टॉप-4 में जगह बनाने से चूक गई। अफगानिस्तान की इस जीत से पॉइंट्स टेबल में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को भी फायदा मिला है। वहीं रोहित शर्मा की भारतीय टीम टॉप पर बरकरार है। बता दें, अफगानिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के सामने 285 रनों का लक्ष्य रखा था, अपनी बैटिंग डेप्थ के लिए मशहूर इंग्लैंड की इस इस स्कोर का पीछा करते हुए मात्र 215 रनों पर ही ढेर हो गई। अफगानिस्तान की यह वर्ल्ड कप के इतिहास में मात्र दूसरी जीत है। आइए बिना किसी देरी के जानते हैं वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल का हाल-

World Cup 2023 : गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, बने ये कमाल के रिकॉर्ड्स

इस ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तान वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल में 6ठें पायदान पर पहुंच गया है। जी हां, अफगानिस्तान की यह तीन मैचों में पहली जीत है और उनका नेट रन रेट -0.652 का है। वहीं बात इंग्लैंड की करें तो उनके पास यह मैच जीतकर टॉप-4 में जगह बनाने का बेहतरीन मौका था, मगर बटलर की टीम ने इस मौके को गंवाया और वह फिलहाल अभी 5वें पायदान पर ही है। इंग्लैंड की हार से पाकिस्तान को भी फायदा हुआ है क्योंकि वह अभी भी टॉप-4 में बरकरार है।

World Cup 2023 : अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार से 2011 विश्व कप की यादें हुई ताजा, जानिए क्या है कनेक्शन?

इसके अलावा सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। पैट कमिंस की टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं रोहित शर्मा की टीम इंडिया 3 में से 3 मैच जीतकर टॉप पर है।














क्रमटीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
1भारत3306+1.821
2न्यूजीलैंड3306+1.604
3साउथ अफ्रीका2204+2.360
4.पाकिस्तान3214-0.137
5.इंग्लैंड3122-0.084
6.अफगानिस्तान3122-0.652
7..बांग्लादेश3122-0.699
8.श्रीलंका2020-1.161
9.नीदरलैंड2020-1.800
10.ऑस्ट्रेलिया2020-1.846

Source link

Related Articles

Latest Updates