Netherlands vs Sri Lanka Live Score World Cup 2023: नीदरलैंड और श्रीलंका वर्ल्ड कप 2023 मैच शनिवार को लखनऊ के इकानास्टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड ने श्रीलंका को 263 रन का लक्ष्य दिया है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 49.4 ओवर में 262 रन जुटाए। नीदरलैंड के लिए सर्वाधिक रन साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट (70) ने बनाए। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा ने चार-चार विकेट लिए। नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओनपर विक्रमजीत सिंह (4) चौथे ओवर में आउट हो गए। मैक्स ओडोउड (16) और कॉलिन एकरमैन (29) ने दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। बास डी लीडे (6), तेजा निदामानुरु (9) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (16) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। नीदरलैंड ने 91 रन पर 6 विकेट खो दिए थे। मुश्किल वक्त में एंगेलब्रेक्ट और लोगान वैन बीक (59) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की और नीदरलैंड को चुनौतीपूर्ण स्कोर पहुंचाया।
Netherlands vs Sri Lanka Live Score Updates
SL 151/3 (28 ओवर)*
NED 262/10 (49.4 ओवर)
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने 28वें ओवर में जाकर 150 का आंकड़ा पार किया है। समरविक्रमा अर्धशतक के नजदीक हैं। वह 48 गेंदों में 41 रन बना चुके हैं। असलंका 43 गेंदों में 23 के निजी स्कोर पर हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: समरविक्रमा और असलंका ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच 25 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। समरविक्रम 33 और असलंका 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने तीसरा विकेट खो दिया है। पथुम निसांका 52 गेंदों में 54 रन बनाकर पेविलयन लौट गए। उन्होंने 9 चौके मारे। निसांका को मीकेरेन ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराया।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: ओपनर पथुम निसांका (54*) ने अर्धशतक ठोक दिया है। यह उनके वनडे करियर का 12वां अर्धशत है। सदीरा समरविक्रमा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका को दूसरा विकेट कुसल मेंडिस के तौर पर गिरा है। उन्हें आर्यन ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर मीकेरेन को लपकवाया। मेंडिस ने 17 गेंदों में 11 रन बटोरे। उन्होंने दो चौके लगाए। मेंडिस और निसांका (30*) ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका ने पहला विकेट कुसल परेरा के तौर पर खोया है। उन्होंने 8 गेंदों में 5 रन बनाए। परेरा को आर्यन ने पांचवें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने निसांका के साथ पहले विकेट के लिए 18 रन जुटाए। निसांक 14 और कुसल मेंडिस 5 के निजी स्कोर पर हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए पथुम निसांका और कुसल परेरा, आए हैं। नीदरलैंड के लिए पहला ओवर आर्यन दत्त ने डाला और एक रन खर्च किया।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: नीदरलैंड ने श्रीलंका के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा है। पॉल वैन मीकेरेन आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। वह नो बॉल पर रनआउट हुए। उन्होंने 4 रन बनाए। आर्यन 9 रन जोड़कर नाबाद लौटे।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: नीदरलैंड का नौवां विकेट लोगान वैन बीक के रूप में गिरा है। उन्होंने 75 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का ठोका। बीक को रजिथा ने 49वें ओवर में आउट किया।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: रूलोफ वैन डेर मेरवे 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मदुशंका ने 48वें ओवर में मेंडिस के हाथों कैच कराया। लोगान वैन बीक 59 और आर्यन दत्त 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: नीदरलैंड का सातवां साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के रूप में गिरा है। 82 गेंदों में 70 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। एंगेलब्रेक्ट को मदुशंका ने 46वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने बीक के साथ सातवें विकेट के लिए 135 रन की पार्टनरशिप की।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: एंगेलब्रेक्ट (57*) ने 65 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का पहला पचासा है। वहीं, बीक फिफ्टी की दिशा में हैं। वह 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: एंगेलब्रेक्ट और बीक श्रीलंका की टेंशन बढ़ रहे हैं। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 60 रन से अधिक जोड़ लिए हैं। एंगेलब्रेक्ट 33 और बीक 26 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: श्रीलंकाई गेंदबाज मैच में पूरी तरह हावी हैं। एंगेलब्रेक्ट लोगान 16 और लोगान वैन बीक 17 रन बनाकर टिके हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: नीदरलैंड का छठा विकेट कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के तौर पर गिरा है। उन्होंने 16 गेंदो में 16 रन जोड़े। एडवर्ड्स को स्पिनर महीश थीक्षाना ने 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: तेजा निदामानुरु आउट हो गए हैं। उन्हें मदुशंका ने 19वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। निदामानुरु 16 गेंदों में 9 रन ही जुटा सके। एडवर्ड्स (10*) का साथ देने के लिए साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट (1*) आए हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: नीदरलैंड को चौथा झटका बास डी लीडे के तौर पर लगा है। उन्हेंने 21 गेंद खेलीं और महज 6 रन बनाए। लीडे को को मदुशंका ने 17वें ओवर में कुसल परेरा के हाथों लपकवा। तेजा निदामानुरु 9 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: रजिथा ने श्रीलंका को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने कॉलिन एकरमैन को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। एकरमैन ने 31 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके मारे।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: नीदरलैंड ने दूसरा विकेट मैक्स ओडोउड के रूप में खोया है। उन्होंने 27 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के जरिए 16 रन बनाए। उन्हें रचिथा ने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। एकरमैन 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: मदुशंका द्वारा डाले गए पांचवें ओवर एकरमैन ने दो चौके लगाए। मैक्स ने छठे ओवर में डबल निकाला। एकरमैन 8 और मैक्स 2 के निजी स्कोर पर हैं।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: नीदरलैंड को पहला झटका विक्रमजीत सिंह के रूप में लगा है। उन्होंने 13 गेंदों में 4 रन बनाए। उन्हें कसुन रजिथा ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। मैक्स ओडोउड 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कॉलिन एकरमैन का फिलहाल खाता नहीं खुला है।
– Netherlands vs Sri Lanka Live Score: नीदरलैंड की पारी का आगाज हो चुका है। विक्रमजीत सिंह और मैक्स ओडोउड बल्लेबाजी के लिए उतरे है। दिलशान मदुशंका ने पहला ओवर मेडन डाला।
– नीदरलैंड प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
– श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुशान हेमंथा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका।
– नीदरलैंड और श्रीलंका टूर्नामेंट में अपना चौथा मुकाबला खेलने उतरी हैं। नीदरलैंड ने अब तक एक जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टबल में फिलहाल आठवें स्थान पर है। स्कॉट एडवर्ड्स की अगुवाई वाली नीदरलैंड टीम ने अपने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। ऐसे में नीदरलैंड वर्सेस श्रीलंका मुकाबले के भी रोमांचक होने की उम्मीद है। श्रीलंका की टीम को टूर्नामेंट में जीत की तलाश है। उसने तीनों मैच गंवाए हैं। श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने लखनऊ के मैदान पर आसानी से 5 विकेट से धूल चटा दी थी। श्रीलंका अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। नीदरलैंड वर्सेस श्रीलंका वनडे हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों की कुल 5 मर्तबा भिड़ंत हुई है। श्रीलंका ने सभी पांच मैचों में नीदरलैंड को मात दी है। नीदरलैंड और श्रीलंका वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने हैं।
– नीदरलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को गेंदबाजी का न्यौता दिया है। टॉस जीतने के बाद नीदरलैंड के कप्तान एडवर्ड्स ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच काफी अच्छी दिख रही है। उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब होंगे और उसका बचाव करने की कोशिश करेंगे।
– नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं है। नीदरलैंड अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को ही श्रीलंका के खिलाफ भी आजमाना चाहेगा। श्रीलंकाई ने दो खिलाड़ियों- एंजेलो मैथ्यूज और तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को ट्रेवलिंग रिजर्व के रूप में जोड़ा है। हालांकि, दोनों शायद ही आज के मैच के लिए उपलब्ध होंगे।
नीदरलैंड स्क्वॉड: स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, वेस्ले बर्रेसी, रयान क्लेन, शारिज अहमद, साकिब ज़ुल्फिकार, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
श्रीलंका स्क्वॉड: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, मथीशा पथिराना, कसुन रजिथा, दिमुथ करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा।
