Angad Bedi पिता बिशन सिंह बेदी के सम्मान में 400 मीटर की दौड़ में लिया हिस्सा, बोले- ‘वो हमेशा मेरे साथ हैं’

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Angad Bedi Participate 400 mtr Athletics: अंगद बेदी (Angad Bedi) इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, बीते हफ्ते एक्टर के पिता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का निधन हुआ।

पिता को खोने के बाद एक्टर ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल, अंगद बेदी (Angad Bedi) ने अपने पिता के सम्मान में दुबई में 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया है।

यह भी पढ़ें- Jio MAMI Film Festival: नेहा धूपिया ने दी ससुर बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि, ऐसे किया दिवंगत क्रिकेटर को याद

400 मीटर की दौड़ में अंगद बेदी लिया हिस्सा

नेहा धूपिया ने ससुर को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी थी। एक्ट्रेस ने अपने बांह पर एक काला बैंड पहनकर ससुर को श्रद्धांजलि दी थी। तो वहीं अब बेटे अंगद बेदी (Angad Bedi) ने भी कुछ ऐसा करने का सोचा है। 29 अक्टूबर को अंगद बेदी ने दुबई में एक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है। दरअसल, अभिनेता ने अपने पिता के सम्मान में दुबई में 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया है।

उनकी विरासत का सम्मान करने का मेरा तरीका- अंगद

एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा है कि, यह उनका और उनकी विरासत का सम्मान करने का मेरा तरीका है। खेल भावना मेरे खून में है और मैं बिल्कुल वही करना चाहता हूं। मैं उनका और उन मूल्यों का सम्मान करने के लिए इस दौड़ में भाग लेना चाहता हूं। वह हमेशा मेरे मार्गदर्शक के रूप में मेरे साथ रहेंगे।’

अंगद बेदी का पोस्ट

यह भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Death: अंगद बेदी के पिता और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन, शाह रुख ने दी श्रद्धांजलि

बीते मंगलवार को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा था, “ये बिल्कुल पापा के अल्टीमेट स्पिन बॉल की तरह था, जिसे हमने कभी आते हुए नहीं देखा। हम सदमे और दुख में डूबे हुए हैं, लेकिन हमें ये बात सुकुन देती है कि उन्होंने एक शानदार, निडर और कइयों को प्रेरणा देने वाली जिंदगी को जिया है। उनके धैर्य, ह्यूमर और बड़प्पन का सम्मान करने के लिए सभी का शुक्रिया।

Source link

Related Articles

Latest Updates