AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को मिली विश्व कप 2023 की पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से दी मात

Cricket World Cup 2023, AUS vs SL: वर्ल्ड कप 2023 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया और इसी के साथ कंगारू टीम का विश्व कप 2023 में जीत का खाता खुल गया। अपने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट की पहली जीत नसीब हुई। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ हार गई थी। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। श्रीलंका ने 210 रन का लक्ष्य दिया था। इस टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 36वें ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंगलिस ने सबसे अधिक 58 रन की पारी खेली। वहीं मिचेल मार्श ने 52 रन का योगदान दिया। डेविड वार्नर (11) और स्टीव स्मिथ (0) फिर से फ्लॉप रहे। श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 पर ऑल आउट हो गई थी। पथुम निसांका 61 और कुसल परेरा 78 के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद श्रीलंका ने 84 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। एडम जम्पा ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने 1 विकेट झटका।

ICC Cricket World Cup, 2023Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow   17 October 2023

Australia 215/5 (35.2)

vs

Sri Lanka   209 (43.3)

Match Ended ( Day – Match 14 ) Australia beat Sri Lanka by 5 wickets

Live Updates

Cricket World Cup 2023, AUS vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंची

वर्ल्ड कप 2023 की पहली जीत मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गई है। 2 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया को 2 पायदान का फायदा हुआ। अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 10वें स्थान पर थी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.734 का हो गया है। इस हार के बाद श्रीलंका की टीम 9वें स्थान पर खिसक गई है।

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया को मिली विश्व कप 2023 की पहली जीत

ऑस्ट्रेलिया को आखिरकार विश्व कप 2023 की पहली जीत मिल गई है। अपने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया है। मार्कस स्टोयनिस ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका ने कंगारू टीम को 210 रन का लक्ष्य दिया था। इस टारगेट को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 36वें ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का जीत का खाता खुल गया है। वहीं श्रीलंका को अभी भी पहली जीत का इंतजार है।

AUS vs SL Live: जोश इंगलिस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को 192 के स्कोर पर पांचवां झटका लग गया है। वेल्लालागे ने जोश इंगलिस को पवेलियन भेज दिया। इंगलिस 58 रन की पारी खेलकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 18 रन की जरूरत है। इंगलिस का विकेट गिरने के बाद मार्कस स्टोयनिस क्रीज पर आए हैं।

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट की पहली जीत की दहलीज पर

लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप के मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत की दहलीज पर है। 210 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33 ओवर में 192 रन बना लिए हैं। जीत के लिए इस टीम को 18 रन की जरूरत है। ग्लेन मैक्सवेल (29) और जोश इंगलिस (58) क्रीज पर डटे हैं।

AUS vs SL Live: दिलशान मदुशंका ने लाबुशेन को पवेलियन भेजा

ऑस्ट्रेलिया को 158 के स्कोर पर चौथा झटका लग गया है। दिलशान मदुशंका ने मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेज दिया है। लाबुशेन ने 40 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 52 रन की जरूरत है। जोश इंगलिस 53 रन बनाकर अभी क्रीज पर हैं।

AUS vs SL Live: जोश इंगलिस ने 46 गेंद में जड़ी फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश इंगलिस ने विश्व कप का पहला अर्द्धशतक जड़ दिया है। इंगलिस ने 46 गेंद में यह अर्द्धशतक पूरा किया। इस अर्द्धशतकीय पारी में इंगलिस ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। 27 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 153/3 है। जीत के लिए 57 रन की जरूरत है।

AUS vs SL Live: जोश इंगलिस और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर टिके

जोश इंगलिस और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। लाबुशेन 30 पर और जोश इंगलिस 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को अभी भी जीत 89 रन की जरूरत है।

AUS vs SL Live: मिचेल मार्श हाफ सेंचुरी बनाकर लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को 61 के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया है। मिचेल मार्श 52 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। मार्श का विकेट रन आउट के रूप में आया। ऑस्ट्रेलिया को अभी जीत के लिए 129 रन की जरूरत है। क्रीज पर नए बल्लेबाज जोश इंगलिस हैं।

AUS vs SL Live: मिचेल मार्श और मार्नस लाबुशेन के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी

डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ का विकेट गिर जाने के बाद मिचेल मार्श ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर पारी को कुछ हद तक संभाला है। दोनों के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। मिचेल मार्श ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। लाबुशेन 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्श का वर्ल्ड कप में यह पहला अर्द्धशतक है। साथ ही इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यह पहली हाफ सेंचुरी है। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका ने 210 रन का लक्ष्य दिया है।

AUS vs SL Live: 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 35/2

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन है। डेविड वार्नर 11 और स्टीव स्मिथ 0 पर पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर मिचेल मार्श 19 गेंद में 24 और मार्नस लाबुशेन 0 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका की ओर से दोनों विकेट मदुशंका ने हासिल किए हैं।

AUS vs SL Live: स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर चली गई है। 24 के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लग गया है। डेविड वार्नर के बाद स्टीव स्मिथ भी पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ अपना खाता तक नहीं खोल पाए। स्मिथ का विकेट भी मदुशंका ने चटकाया। क्रीज पर नए बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन हैं।

AUS vs SL Live: मदुशंका ने डेविड वार्नर को भेजा पवेलियन

डेविड वार्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लग गया है। डेविड वार्नर 11 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। दिलशान मदुशंका ने उन्हें पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया को 24 के स्कोर पर यह झटका लगा है।

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, वार्नर और मार्श क्रीज पर

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने पारी का आगाज किया है। श्रीलंका की ओर से पहला ओवर लहिरू कुमारा लेकर आए। मार्श ने उनके ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर में कुल 15 रन आए।

AUS vs SL Live: लखनऊ में बारिश थमने के बाद पिच से हटे कवर्स

लखनऊ से अच्छी खबर आ रही है। दरअसल, बारिश बंद हो गई है और पिच से कवर्स को हटा लिया गया है। अंपायर्स को भी मैदान पर मुआयना करते हुए देखा गया है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी जल्द शुरू हो सकती है। श्रीलंका ने 210 रन का लक्ष्य दिया है।

AUS vs SL Live: लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश ने खेल रोका

लखनऊ में फिर से बारिश ने खेल में रूकावट डाल दी है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 210 रन का लक्ष्य दिया है।

SL vs AUS Live Score: चरिथ असलंका के आउट होने के साथ श्रीलंका ऑल आउट

चरिथ असलंका के आउट होने के साथ श्रीलंका ऑल आउट। असलंका ने 25 रन बनाए। श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 पर ऑल आउट। ओपनर पथुम निसांका 61 और कुसल परेरा 78 के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी टूटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की। एडम जम्पा ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने 1 विकेट झटका।

AUS vs SL Live: मिचेल स्टार्क ने लहिरू कुमारा को पवेलियन भेजा

मिचेल स्टार्क ने लहिरू कुमारा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। चरिथ असलंका 21 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 40.5 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन।

AUS vs SL Live: एडम जम्पा ने महेश तीक्ष्णा को पवेलियन भेजा

एडम जम्पा ने महेश तीक्ष्णा को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। श्रीलंका का स्कोर 39.3 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन। लहिरू कुमारा बगैर खाता खोले क्रीज पर। चरिथ असलंका 20 रन बनाकर क्रीज पर।

AUS vs SL Live: चमिका करुणारत्ने पवेलियन लौटे

चमिका करुणारत्ने पवेलियन लौटे। उन्हें एडम जम्पा ने 2 रन पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 38 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन। चरिथ असलंका 18 रन बनाकर क्रीज पर। जम्पा का यह तीसरा विकेट था।

AUS vs SL Live: दुनिथा वेलालेज रन आउट

दुनिथा वेलालेज रन आउट। उन्होंने 2 रन बनाए। चरिथ असलंका 8 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका की टीम ने 34.5 ओवर में 6 विकेट 184 रन पर खो दिए हैं। नए बल्लेबाज चमिका करुणारत्ने हैं।

AUS vs SL Live:मैच शुरू होते ही स्टार्क ने विकेट झटका

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में बारिश ने ज्यादा देर तक खलल नहीं डाला। लगभग आधे घंटे तक मैच रुका रहा। श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मिचेल स्टार्क ने धनंजय डीसिल्वा को बोल्ड किया। उन्होंने 7 रन बनाए। श्रीलंका का स्कोर 32.3 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन। चरिथ असलंका 4 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार वापसी की है।

AUS vs SL Live: लखनऊ में बारिश रुकी

लखनऊ में बारिश रुक गई है। ऑउटफील्ड में सुपर सॉपर चल रहा। कवर्स हटा दिए गए हैं। अंपयार ग्राउंड स्टाफ से बात कर रहा है। थोड़ी देर में मैच शुरू हो सकता है। बारिश के कारण मैच रुकने तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर 178 रन बना लिए थे। धनंजय डी सिल्वा 7 और चरिथ असलंका 4 रन बनाकर क्रीज पर।

AUS vs SL Live: लखनऊ में बारिश के कारण मैच रुका

लखनऊ में बारिश आ गई है और ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका मैच रुक गया है। मैच रुकने तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर 178 रन बना लिए थे। धनंजय डी सिल्वा 7 और चरिथ असलंका 4 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 18 गेंद पर 12 रन की साझेदारी हुई। पथुम निसांका 61 और कुसल परेरा 78 के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने धड़ाधड़ 4 विकेट लेकर वापसी की। पैट कमिंस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए।

AUS vs SL Live: ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की

ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की है। एडम जंपा ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट लिए। सदीरा समरविक्रमा 8 रन बनाकर आउट। श्रीलंका का स्कोर 29.2 में 4 विकेट पर 166 रन। नए बल्लेबाज धनंजय डीसिल्वा हैं। चरिथ असलंका बगैर खाता खोले क्रीज पर।

AUS vs SL Live: कुसल मेंडिस आउट

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार वापसी की है। कुसल मेंडिस 9 रन बनाकर आउट। कुसल मेंडिस को एडम जम्पा ने पवेलियन भेजा। सदीरा समरविक्रमा 7 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 28 ओवर में 3 विकेट पर 165 रन। नए बल्लेबाज चरिथ असलंका हैं।

AUS vs SL Live: पैट कमिंस ने दूसरा विकेट झटका

पैट कमिंस ने पथुम निसांका के बाद कुसल परेरा को पवेलियन भेजा। श्रीलंका ने 26.2 ओवर में 2 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 28 गेंद पर 32 रन की साझेदारी हुई। सदीर समरविक्रमा नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

AUS vs SL Live: पैट कमिंस ने श्रीलंका को पहला झटका दिया

पैट कमिंस ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। पथुम निसांका 61 रन बनाकर आउट। कुसल परेरा 54 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 130 गेंद पर 125 रन की साझेदारी हुई। श्रीलंका का स्कोर 21.4 ओवर में 1 विकेट पर 125 रन। कुसल परेरा 54 रन बनाकर क्रीज पर। कुसल मेंडिस नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

AUS vs SL Live: कुसल परेरा के बाद पथुम निसांका ने अर्धशतक जड़ा

कुसल परेरा के बाद पथुम निसांका ने अर्धशतक जड़ा। निसांका 50 और परेरा 54 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में बगैर विकेट से 114 रन बना लिए हैं।

AUS vs SL Live: कुसल परेरा का अर्धशतक

कुसल परेरा ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। पथुम निसांका अर्धशतक के करीब। श्रीलंका का स्कोर 19 ओवर में बगैर विकेट के 110 रन। कुसल परेरा 52 और पथुम निसांका 49 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया की टीम विकेट के लिए तरस गई है।

AUS vs SL Live: पथुम निसांका और कुसल परेरा अर्धशतक के करीब

श्रीलंका की टीम ने 18 ओवर में बगैर विकेट से 102 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 47 और कुसल परेरा 47 रन बनाकर क्रीज पर। मार्कस स्टोइनिस ने 1 ओवर में 5 रन दिए हैं। एडम जंपा ने 3 ओवर में 22 रन दिए हैं।

Cricket World Cup 2023, AUS vs SL Live Score:ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 बार की चैंपियन है, लेकिन 2023 वर्ल्ड कप में उसकी हालत खराब है। पहले मैच में चेन्नई में भारत ने उसे 6 विकेट से हराया। फिर लखनऊ में साउथ अफ्रीका ने उसे 134 रन से हराया। वह अंक तालिका में सबसे नीचे है ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाई है। दूसरी तरफ श्रीलंका ने दोनों मैच में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। श्रीलंका के लिए परेशानी का सबब कप्तान दासुन शनाकार का टूर्नामेंट से बाहर होना है। श्रीलंका की गेंदबाजी चिंता का कारण है। हालांकि, लखनऊ में महेश तीक्ष्णा और दुनिथ वेलालेज प्रभावी हो सकते हैं। श्रीलंका की टीम अंक तालिका में 8वें नंबर पर है। वर्ल्ड कप 2023 का पहला उलटफेर रविवार को देखने को मिला। अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया।

Source link

Related Articles

Latest Updates