Bollywood News : Fighter Teaser cast Hrithik Roshan Deepika Padukone Anil Kapoor fees directed by Siddharth Anand – Fighter: फाइटर के लिए दीपिका को 15 तो अनिल को मिले 7 करोड़ रुपये! ऋतिक रोशन की फीस कर देगी हैरान

ऐप पर पढ़ें

Fighter starcast fees: फिल्म फाइटर का टीजर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। फाइटर के टीजर को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में एक ओर जहां खूब एक्शन देखने को मिल रहा है तो ये भी साफ हो गया है कि इस में रोमांस और म्यूजिक का भी अच्छा तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म के बारे में दर्शक अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं इसकी स्टारकास्ट फीस के बारे में…

क्या है फिल्म की फीस

talkiescorner की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने 50 करोड़ रुपये फीस ली है। जबकि दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये मिले हैं। ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर को फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं बताया जा रहा है कि करण सिंह ग्रोवर को 2 करोड़ रुपये और अक्षय ओबेरॉय को एक करोड़ रुपये सैलरी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है। 

हर उड़ान वतन के नाम…

फिल्म फाइटर का टीजर एक मिनट 13 सेकेंड का है, जो वाकई काफी शानदार है। इस टीजर में एक ओर जहां फाइटर जेट्स के एक्शन सीक्वेंस हैं तो वहीं सिर्फ हवा ही नहीं बल्कि जमीन पर भी ढेर सारा एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म के टीजर से देशभक्ति जाग रही है। इसके साथ ही टीजर में दिखाया गया है कि इसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन काफी रोमांटिक अंदाज में भी दिखेंगे। दोनों टीजर में लिप लॉक करते भी दिख रहे हैं। वहीं अनिल कपूर भी अपने किरदार में जम रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन ने फाइटर का टीजर शेयर करते हुए लिखा- हर उड़ान वतन के नाम। टीजर के आखिर में ऋतिक रोशन, प्लेन से उतरते भी दिख रहे हैं और उनके हाथ में एक तिरंगा है। 

25 जनवरी की रिलीज होगी फाइटर

गौरतलब है कि फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ ही करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो इससे पहले ऋतिक रोशन के साथ ही बैंग बैंग और वॉर जैसे दमदार फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का म्यूजिक विशाल-शेखर का है और लिरिक्स कुमार के हैं। फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Source link

Related Articles

Latest Updates