Chandigarh Mayor Election result CM Arvind Kejriwal shared video said bjp caught red handed Donald Trump

Delhi News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव रिजल्ट (Chandigarh Mayor Election) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि ये चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट टैम्परिंग का वीडियो है.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ”आज मेयर के चुनाव में तो ये लोग रंगे हाथों पकड़े गए, ये वीडियो सामने आ गया. अभी तक देश में ना जाने कितने चुनावों में इन्होंने इस क़िस्म के फ़र्ज़ीवाड़े किए होंगे, ना जाने कितने चुनाव इस तरह बेईमानी से जीते होंगे?”

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव में बीजेपी ‘गुंडागर्दी’ में संलिप्त रही. आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है. अगर लोगों ने इसे मिलकर नहीं रोका, तो यह देश के लिए बहुत खतरनाक होगा.

साथ ही उन्होंने कहा, ”यदि BJP चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 25 प्रतिशत को अवैध घोषित कर सकती है, तो यें राष्ट्रीय चुनावों में क्या करेंगे? अगर BJP लोकसभा चुनाव हार जाती है तो ये कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति) की तरह कुर्सी से चिपके रहेंगे फिर चाहे मार्शल लॉ लागू करना पड़े.”

 

हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

आप नेता राघव चड्ढा ने भी चंडीगढ़ महापौर चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट जाएंगे और नये सिरे से चुनाव की मांग करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव में क्या हुआ. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है. सभी ने देखा कि उन्होंने किस तरह वोट चुराए और अपने उम्मीदवार को बलपूर्वक जिताया. मुद्दा यह नहीं है कि महापौर कौन बनता है, लेकिन देश नहीं हारना चाहिए और लोकतंत्र नहीं हारना चाहिए. महापौर आते जाते रहते हैं, पार्टियां आती जाती रहती हैं.

तीनों शीर्ष पदों पर बीजेपी का कब्जा  

दरअसल, बीजेपी ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में जीत हासिल की. तीन शीर्ष पदों पर अपना कब्जा भी बरकरार रखा. इसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए सियासी झटके के तौर पर देखा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की. सोनकर को 16 मत मिले जबकि कुमार को 12 मत ही प्राप्त हुए. आठ मतों को अवैध घोषित कर दिया गया. बीजेपी के उम्मीदवार कुलजीत संधू और राजिंदर शर्मा क्रमशः वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए. 

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, आज बारिश के भी आसार, कम विजिबिलिटी से बढ़ी परेशानी

Source link

Related Articles

Latest Updates