10:08 PM, 11-Jan-2024
भारत ने अफगानिस्तान को हराया
भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह नौ गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। मैच की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
09:49 PM, 11-Jan-2024
IND Vs AFG T20 Live: भारत को चौथा झटका
14 ओवर में भारत ने चार विकेट गंवाकर 121 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब 36 गेंद में 38 रन की जरूरत है। फिलहाल रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। भारत को जितेश शर्मा के रूप में चौथा झटका लगा। मुजीब ने जितेश को जादरान के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंद में पांच चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शिवम के साथ 45 रन की साझेदारी निभाई।
09:36 PM, 11-Jan-2024
IND Vs AFG T20 Live: शिवम दुबे-जितेश क्रीज पर
भारत ने 11 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। फिलहाल जितेश शर्मा 11 रन और शिवम दुबे 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को 54 गेंद में 69 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा पवेलियन लौट चुके हैं।
09:24 PM, 11-Jan-2024
IND Vs AFG T20 Live: भारत को तीसरा झटका
भारत को नौवें ओवर में 72 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। तिलक वर्मा 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह ओमरजई ने गुलबदीन नईब के हाथों कैच कराया। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है। फिलहाल शिवम दुबे और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं।
09:03 PM, 11-Jan-2024
IND Vs AFG T20 Live: शुभमन गिल भी पवेलियन लौटे
चौथे ओवर में 28 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 12 गेंद पर पांच चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुजीब उर रहमान ने गुरबाज के हाथों स्टंप आउट कराया। इससे पहले रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। फिलहाल तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 28 रन है।
08:49 PM, 11-Jan-2024
IND Vs AFG T20 Live: रोहित खाता खोले बिना आउट
14 महीने बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने मिड ऑफ पर शॉट खेला। वहां मौजूद फील्डर से मिसफील्ड हुई और तब तक रोहित दूसरे छोर तक पहुंच गए। हालांकि, शुभमन ने क्रीज नहीं छोड़ा और वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही रह गए। ऐसे में रोहित रन आउट हुए। वह पवेलियन लौटते समय नाखुश दिखे और शुभमन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट गंवाकर पांच रन है। फिलहाल शुभमन गिल और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
08:34 PM, 11-Jan-2024
IND Vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान ने 158 रन बनाए
अफगानिस्तान ने पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं। भारत के सामने 159 रन का लक्ष्य है। भारतीय टीम के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। हालांकि, यह बहुत मुश्किल लक्ष्य भी नहीं है। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 42 रन मोहम्मद नबी ने बनाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 रन की पारी खेली। गुरबाज ने 23 और कप्तान जादरान ने 29 रन बनाए। नजीबुल्लाह ने अंत में 19 रन की पारी खेल। टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। भारत के लिए मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। शिवम दुबे को एक विकेट मिला।
08:23 PM, 11-Jan-2024
IND Vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौटी
130 रन पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। मोहम्मद नबी 27 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कैचच कराया। अब नजीबुल्लाह जादरान के साथ करीम जनत क्रीज पर हैं। यहां से अफगानिस्तान के लिए 150 रन तक पहुंचना मुश्किल होगा। 19 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 143/5 है।
08:17 PM, 11-Jan-2024
IND vs AFG Live: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा
125 रन पर आफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा है। मुकेश कुमार ने अजमतुल्लाह ओमरजई को क्लीन बोल्ड किया। ओमरजई ने 22 गेंद में 29 रन बनाए। अब मोहम्मद नबी के साथ नजीबुल्लाह क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 130/5 है।
08:08 PM, 11-Jan-2024
IND vs AFG Live: नबी की विस्फोटक बल्लेबाजी
16 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने तीन विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नबी विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 22 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बना लिए हैं। ओमरजई के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी साझेदारी अब तक 36 गेंद में 63 रन की हो चुकी है। ओमरजई 18 गेंद में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
07:58 PM, 11-Jan-2024
IND vs AFG Live: नबी-ओमरजई क्रीज पर
अफगानिस्तान ने 13 ओवर के बाद तीन विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहम्मद नबी 12 और अजमतुल्लाह ओमरजई 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
07:46 PM, 11-Jan-2024
IND vs AFG Live: अफगानिस्तान को तीसरा झटका
अफगानिस्तान को 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने टी20 डेब्यू करने वाले रहमत शाह को बोल्ड किया। वह तीन रन बना सके। अक्षर को यह दूसरी सफलता मिली। इससे पहले उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट किया था। वह 23 रन बना सके थे। वहीं, कप्तान इब्राहिम जादरान (25) को शिवम दुबे ने आउट किया। फिलहाल मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह ओमरजई क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 65 रन है।
07:37 PM, 11-Jan-2024
IND vs AFG Live: अक्षर ने गुरबाज और शिवम दुबे ने जादरान को आउट किया
50 के स्कोर पर अफगानिस्तान ने दो विकेट गंवा दिए। यह दोनों विकेट उनके ओपनर्स के रहे। सबसे पहले आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने रहमनुल्लाह गुरबाज को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों स्टंप कराया। फिर अगले ही ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे ने इब्राहिम जादरान को रोहित के हाथों कैच कराया। गुरबाज 28 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन और जादरान 22 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
07:31 PM, 11-Jan-2024
IND vs AFG Live: पावरप्ले खत्म
छह ओवर के बाद अफगानिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल इब्राहिम जादरान 16 गेंद में 16 रन और रहमनुल्लाह गुरबाज 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शिवम दुबे ने तीसरे ओवर में जादरान का आसान कैच छोड़ा था। तब वह एक रन बनाकर क्रीज पर थे।
07:19 PM, 11-Jan-2024
IND vs AFG Live: दुबे ने कैच छोड़ा
तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिवम दुबे ने कप्तान इब्राहिम जादरान का आसान कैच छोड़ दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर जादरान ने मिड ऑफ पर हवा में शॉट खेला और दुबे के हाथ से गेंद लगकर मैदान पर गिर गई। तब जादरान एक रन बनाकर क्रीज पर थे। चार ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन है। जादरान के साथ गुरबाज क्रीज पर हैं।
