India vs England Live Score 2nd Test Day 1: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा और घर पर पहला शतक पूरा कर लिया है। यशस्वी ने 100 रन का आंकड़ा छक्के के साथ छुआ। उनका साथ इस समय श्रेयस अय्यर दे रहे हैं। भारत को दो झटके रोहित शर्मा और शुभमन गिल के रूप में लगे। रोहित को शोएब बशीर ने तो शुभमन गिल को जेम्स एंडरसन ने पवेलियन की राह दिखाई। पहले सेशन में दोनों टीमें बराबरी पर रही, इसी के साथ यह सत्र शेयर्ड रहा। लंच के बाद खेल शुरू हो चुका है, यशस्वी जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। वह 100 के नजदीक पहुंच गए हैं और भारत का स्कोर 150 के पार है।
भारतीय प्लेइंग XI में तीन बदलाव हुए हैं। रजत पाटीदार आज डेब्यू करेंगे। वहीं कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को भी जगह मिली है। हैदराबाद टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही इंग्लिश टीम की नजरें यहां अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होगी, वहीं रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव स्कोरकार्ड
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव हिंदी कमेंट्री
IND vs ENG Live Cricket Score in Hindi
IND 173/2
1:20 AM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल ने 49वें ओवर में टॉम हार्टली की तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और घर पर पहला शतक है।
1:10 AM India vs England Live Score- लंच के बाद पहले घंटे का खेल भारत के नाम रहा है। टीम इंडिया ने इस दौरान बिना कोई विकेट खोए 60 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल घर पर अपने पहले शतक से 7 रन दूर है, वह 93 रन पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं उनका साथ श्रेयस अय्यर 22 रन बनाकर दे रहे हैं। भारत चाहेगा कि लंच तक ये दोनों खिलाड़ी इसी तरह से लगे रहें।
1:01 AM India vs England Live Score- 45वें ओवर में टॉम हार्टली के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने लगाई चौकों की हैट्रिक। पहले चौके में तो उन्हें किस्मत का साथ मिला, गेंद स्लिप में जो रूट के नजदीक से निकली, मगर अगले दो चौके उन्होंने डाउन द ग्राउंड मारे। यशस्वी अभी तक 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 86 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
12:53 AM India vs England Live Score- 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने कवर्स के ऊपर से जो रूट को लगाया दनदनाता छक्का। यह उनकी पारी का दूसरा छक्का है और वह 69 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
12:37 AM India vs England Live Score- जेम्स एंडरसन ने श्रेयस अय्यर के लिए भुना जाल, लेग साइड में 6 फील्डर लगाकर लगातार उन्हें बाउंसर डाल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अगले ओवर में रूट ने भी उन्हें शॉर्ट पिच गेंद से चौंकाया।
12:12 AM India vs England Live Score- लंच ब्रेक के बाद खेल फिर से शुरू हो गया है। रूट गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। यशस्वी जायसवाल की नजरें बड़े स्कोर पर होगी।
11:35 AM India vs England Live Score- श्रेयस अय्यर ने जेम्स एंडरसन के 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पहले सेशन का अंत किया। लंच ब्रेक तक भारत 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन। यशस्वी जायसवाल 51 तो अय्यर 4 रन बनाकर क्रीज पर।
11:25 AM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल ने 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। हैदराबाद की तरह वह विशाखापट्टनम में अपने काम को अधूरा नहीं छोड़ना चाहेंगे। शोएब बशीर के 30वें ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्के के साथ 50 रन पूरे किए।
11:20 AM India vs England Live Score- शुभमन गिल की 34 रनों की छोटी मगर अच्छी पारी का अंत जेम्स एंडरसन ने किया। गिल टेस्ट क्रिकेट में 7 पारियों में 5वीं बार एंडरसन का शिकार बने हैं। लंच से पहले भारत के लिए यह बड़ा झटका है।
11:16 AM India vs England Live Score- शुभमन गिल ने 28वें ओवर में शोएब बशीर को बैक टू बैक दो चौके लगाए। ये दोनों ही चौके शानदार थे। पहले उन्होंने स्क्वॉयर लेग की दिशा में गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया फिर उन्होंने शानदार कवर ड्राइव लगाई। गिल आज शानदार टच में दिख रहे हैं।
11:12 AM India vs England Live Score- 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को मिले चार रन। एंडरसन की आखिरी गेंद गिल के बल्ले का किनारा लेकर थर्डमैन की दिशा में सीमा रेखा के पार गई।
10:45 AM India vs England Live Score- 19वें ओवर में भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। शुभमन गिल ने टॉम हार्टली की गेंद पर चौका लगाकर भारत का अर्धशतक पूरा किया। आज गिल पॉजिटिव दिखाई दे रहे हैं। गेंद उनके बैट पर अच्छे से आ रही है।
10:39 AM India vs England Live Score- 18वें ओवर में शोएब बशीर ने रोहित शर्मा को 14 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को दिया पहला झटका। लेग स्लिप में ओली पोप ने पकड़ा लाजवाब कैच। यशस्वी जायसवाल का साथ देने अब शुभमन गिल आए हैं।
10:22 AM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल खराब गेंदों को बाउंड्री तक पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 14वें ओवर में शोएब बशीर को उन्होंने कट शॉट की मदद से पारी का चौथा चौका लगाया है। वह 24 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
10:15 AM India vs England Live Score- बेन स्टोक्स को जेम्स एंडरसन और जो रूट की ओपनिंग बॉलिंग जोड़ी कोई सफलता नहीं दिला पाई। स्टोक्स ने अब दोनों ही छोर पर बदलाव किए हैं। एक एंड से टॉम हार्टली आए हैं, वहीं दूसरे छोर से गेंद शोएब बशीर ने संभाली है। 12 ओवर के बाद भारत 28/0
10:00 AM India vs England Live Score- पहले आधे घंटे का खेल भारत के नाम रहा है। 8 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 19 रन बिना किसी नुकसान के है। रोहित 7 तो जायसवाल 12 रन बनाकर क्रीज पर है। टीम इंडिया की यह अच्छी शुरुआत है।
9:46 AM India vs England Live Score- पहले चार ओवर में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने कोई रिस्क नहीं लिया है। भारत का स्कोर 13 रन बिना किसी नुकसान के है। पहला आधा घंटा दोनों को इसी तरह से निकालना होगा।
9:38 AM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल ने दूसरे छोर से गेंदबाजी करने आए रूट के ओवर में जड़ दिए दो दनदनाते चौके। विशाखापट्टनम की इस पिच पर बहुत रन है, बस बल्लेबाजों को संभल कर खेलने की जरूरत है।
9:31 AM India vs England Live Score- रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। गेंदबाजी की शुरुआत दिग्गज जेम्स एंडरसन करेंगे।
9:06 AM India vs England Live Score- दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार है-
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव
इंग्लैंड प्लेइंग XI- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन
9:01 AM India vs England Live Score- रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, प्लेइंग XI में हुए तीन बदलाव। रजत पाटीदार डेब्यू कर रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव ने रविंद्र जडेजा को रिप्लेस किया है। मोहम्मद सिराज को इस टेस्ट मैच से रेस्ट दिया गया है, उनकी जगह मुकेश कुमार टीम में आए हैं।
8:48 AM India vs England Live Streaming- रजत पाटीदार को डेब्यू कैप मिली है। भारतीय लीजेंड जहीर खान ने उन्हें ये डेब्यू कैप दी है। वह आज भारत के लिए पहला टेस्ट खेलेंगे। सरफराज खान अनलकी रहे हैं। उनकी जगह प्लेइंग XI में नहीं बनी है। इसका मतलब है कि भारत 5 गेंदबाजों की रणनीति के साथ जाएगा।
8:30 AM India vs England Live Streaming- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच का लुत्फ आप ऑनलाइन जियो सिनेमा ऐप पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं। वहीं इस मुकाबले से जुड़ी हर खबर को आप लाइव हिंदुस्तान के स्पोर्ट्स पेज पर भी पढ़ सकते हैं।
8:02 AM India vs England Live Score- हाल ही में एक ऐसा आंकड़ा सामने आया था जिसे हर किसी को हैरान कर दिया था। जो रूट के टेस्ट करियर के आगे पूरी भारतीय टीम फीकी नजर आई थी। रूट ने अपने करियर में 11447 रन बनाए हैं, वहीं पूरे भारतीय स्क्वॉड के मिलाकर भी इतने रन नहीं है। जी हां, भारत के पूरे स्क्वॉड के कुल रन 10702 है। इससे टीम इंडिया में अनुभव की कमी का पता चलता है।
7:45 AM India vs England Live Score- सरफराज खान और रजत पाटीदार दोनों ही घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाकर यहां पहुंचे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि रोहित किसे मौका देते हैं। अगर रोहित बैटिंग मजबूत करने के लिए दोनों को चुनते हैं तो टीम इंडिया 4 ही गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी।
7:42 AM India vs England Live Score- विशाखापट्टनम में रोहित शर्मा किस प्लेइंग XI के साथ उतरते हैं ये देखने वाली बात होगी, इसके अलावा सरफराज खान और रजत पाटीदार के डेब्यू पर भी हर किसी की निगाहें रहेगी।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैनियल लॉरेंस , गस एटकिंसन
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमरा, रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, सरफराज खान, अवेश खान ,सौरभ कुमार,मुकेश कुमार,ध्रुव जुरेल
