Madhya Pradesh BJP Candidates List 2023 92 MLA Candidates Name Declared See Full List Here

MP BJP Candidates List: मध्य प्रदेश में आज बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इसमें 92 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है. इससे पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश में पिछली चार सूचियों में 136 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है. वहीं बाकी 94 नामों में से पार्टी ने 92 नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने 92 नामों को फाइनल किया था जिसके बाद आज लिस्ट जारी कर दी गई.

बीजेपी ने अपनी इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम घोषित किए हैं. बीजेपी ने शिवपुरी विधानसभा सीट से यशोधरा राजे सिंधिया का टिकट काट कर देवेंद्र जैन को उम्मीदवा बनाया है. हालांकि यशोधरा उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देकर पहले ही साफ कर चुकी थीं कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को यहां से टिकट दिया जाएगा, लेकिन बीजेपी की लिस्ट ने इन कयासों को दूर कर दिया है. शिवपुरी से बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट नहीं देकर देवेंद्र जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है.

 

बीजेपी अभी तक 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है. वहीं अब दो सीटें ऐसी हैं जहां पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का एलान होना बाकी है. अब तक आईं पांच सूचियों में बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है. वहीं इस बार बीजेपी ने सात सांसदों को विधानसभा के रण में उतारकर सभी को चौंका दिया है. पार्टी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी टिकट दिया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: कमलनाथ पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा- ‘मैं नारियल लेकर चलता हूं और वो ताला लेकर…’

Source link

Related Articles

Latest Updates