Tata Power Share down 3 percent today after sept quarter result expert says sell – Business News India – टूट रहा टाटा का यह शेयर, निवेशकों को दिवाली से पहले झटका, एक्सपर्ट बोले

ऐप पर पढ़ें

टाटा पावर के शेयरों (Tata Power Share) में आज गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में आज 3% से अधिक की गिरावट है और यह ₹247.35 पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयरों में यह गिरावट सितंबर तिमाही नतीजों के बाद देखी जा रही है। हालांकि, सितंबर तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा बढ़ा है। टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,017.41 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी ने 935.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

क्या है डिटेल?

टाटा पावर की कुल आय सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में 16,029.54 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 14,181.07 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसके शुद्ध लाभ में 84 प्रतिशत का महत्वपूर्ण योगदान मुख्य कारोबार का रहा। जबकि कोयला खनन कार्यों सहित विदेशी संयुक्त उद्यमों के योगदान में गिरावट बनी हुई है। EBITDA ₹1,760.5 करोड़ से 75.5% बढ़कर ₹3,090.4 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 12.5% ​​से बढ़कर 19.6% हो गया।

₹2400 का यह शेयर टूटकर ₹184 पर आया, अब बढ़ गया कंपनी का घाटा, बावजूद शेयर खरीदने की लूट

कंपनी का क्या है कहना?

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘हमने वित्तीय प्रदर्शन के लिहाज एक और मजबूत तिमाही दर्ज की है। हमारे सभी मुख्य कारोबार के मजबूत योगदान से वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वित्तीय सूझबूझ, बेहतर परिचालन के साथ-साथ व्यापार में मजबूती और विविधीकरण ने लाभ में बढ़त बनाये रखने में मदद की।’’

आपकी दिवाली को खास बनाएंगे एसबीआई, टाइटन, एमएंडएम समेत ये 8 स्टॉक्स

क्या है ब्रोकरेज की राय?

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा पावर के शेयरों पर ‘सेल’ रेटिंग बनाए रखी और टारगेट प्राइस को पहले के ₹200 से रिवाइज करके ₹220 प्रति शेयर कर दिया। जेएम फाइनेंशियल ने ₹230 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर ‘होल्ड’ कॉल की है। ब्रोकरेज ने ₹275 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर अपना ‘बाय’ कॉल बरकरार रखा। विदेशी ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने ₹205 प्रति शेयर के टारगेट के साथ टाटा पावर पर अपनी ‘सेल’ रेटिंग बरकरार रखी है।

 

Source link

Related Articles

Latest Updates