टाइगर 3
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
टाइगर 3
कलाकार
सलमान खान
,
कटरीना कैफ
,
इमरान हाशमी
,
आशुतोष राणा
,
शाहरुख खान
और
ऋतिक रोशन आदि
लेखक
आदित्य चोपड़ा
,
श्रीधर राघवन
और
अंकुर चौधरी
निर्देशक
मनीष शर्मा
निर्माता
आदित्य चोपड़ा
रिलीज:
12 नवंबर 2023
विस्तार
हिंदी सिनेमा को पाकिस्तान से नफरत और उसी से मोहब्बत का एक ऐसा फॉर्मूला फिल्म ‘एक था टाइगर’ में 11 साल पहले मिला था कि उसकी राह पर चलकर कई हिंदी फिल्में पाकिस्तान को एक अच्छा मुल्क दिखाने की कोशिश करती रही हैं। टाइगर की तो ससुराल ही पाकिस्तान है और वह कहता भी है, ‘ससुराल मुसीबत में हो तो दामाद को मदद के लिए आना ही चाहिए।’ यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया की पांचवीं फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के अनार, पटाखे, फुलझड़ी, झुरझुरी और मस्ताब सब लेकर बॉक्स ऑफिस पर पहुंची है। फिल्म में पाकिस्तान से प्रेम का पैगाम है। और, वहां की बच्चियों की बजाई भारतीय राष्ट्र गान की एक भावुक धुन भी। क्लाइमेक्स से ठीक पहले बजे इस राष्ट्रगान के समय दर्शक जिस तरह भावुक होते हैं, वहीं भावुकता अगर पूरी फिल्म में दो-चार बार और इसके पटकथा लेखक श्रीधर राघवन ने मिलाई होती तो ‘पठान’ के बाद का इस जासूसी दुनिया का सफर शानदार और बेहतरीन होता। फिल्म ‘टाइगर 3’ देखने के लिए सलमान खान के दीवानों का मेला सुबह से सिनेमाघरों में लगा रहा। ऐसा मेला सलमान के चाहने वालों का उनकी सिनेमाघर में रिलीज होने वाली हर फिल्म के पहले शो पर लगता रहा है। यही इस बंदे का तिलिस्म है। सलमान खान का तिलिस्म सिर्फ एक इंसान तोड़ सकता है और वह हैं खुद सलमान खान। टेलीविजन पर सलमान खान इतना दिखते रहे हैं कि बड़े परदे पर उनको देखने का चाव जाता रहा है। लेकिन, ‘टाइगर’ खुद कहता है, ‘टाइगर जब तक मरा नहीं, टाइगर तब तक हारा नहीं।’
