Youtube Whistle To Search Song,दिमाग में बस गई है किसी गानें की धुन, Youtube पर एक सेकेंड में ढूंढे बोल – youtube new feature how to search song by simply humming a tune

कई बार हम किसी ऐसे गानें की ट्यून सुन लेते हैं जो बेहद सूदिंग होती है। लेकिन हमें ये नहीं पता होता है कि ये गाना कौन-सा है। अब गानें के बोल तो नहीं पता होते लेकिन धुन को तब तक छोड़ भी नहीं पाते जब तक पता न चल जाए कि यह कौन-सा गाना है। ये जानने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं लेकिन हो कुछ नहीं पाता है। हालांकि, अब इस काम में YouTube आपकी मदद कर सकता है।

YouTube ऐप में एक फीचर दिया गया है जो आपको प्लेटफॉर्म पर गानों को गुनगुनाकर ढूंढने की अनुमति देगा। यह ह्यूम-टू-सर्च सर्विस जैसा है जिसे आपने Google सर्च पर भी देखा होगा। यह सर्विस Google ऐप और Google Assistant पर भी उपलब्ध है।

देखे आसानी से यूट्यूब वीडियो कैसे डाउनलोड करे

गुनगुनाकर कैसे ढूंढ गाना:
स्टेप 1:
सबसे पहले YouTube ऐप पर जाएं।
स्टेप 2: फिर ऊपर राइट साइड में सर्च आइकन पर टैप करें।
स्टेप 3: फिर सर्च बार के बराबर में एक माइक्रोफोन आइकन दिया होगा उस पर टैप करें।
स्टेप 4: माइक्रोफोन पर टैप करने के बाद आपको गाने की धुन गुनगुनी होगी।
स्टेप 5: यूट्यूब आपको वही रिजल्ट दिखाएगा जिसका वो उस धुन से अनुमान लगाएगा। अगर ऐप का अनुमान सही है तो आप उस पर टैप कर दें। अगर नहीं, तो आप माइक्रोफोन पर एक बार फिर टैप करें और एक बार फिर से गुनगुनाएं।

फिलहाल, भारत में सभी YouTube यूजर्स के लिए यह सर्विस उपलब्ध नहीं है। कुछ ही यूजर्स को यह सर्विस दी जा रही है। बता दें कि यह सर्विस बीटा यूजर्स को दी जा रही है। यह फीचर iOS पर YouTube यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध कराई जाएगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Source link

Related Articles

Latest Updates