ऐप पर पढ़ें
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की खूब बैंड बजाई। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 86 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान हिटमैन ने 6 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के लगाए। जब रोहित शर्मा मैदान पर अपने बल्ले से आतिशबाजियां कर रहे थे तो मैदान पर मौजूद अंपायर भी उनके लंबे-लंबे छक्के देखकर हैरान थे। मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा अंपायर मराइस इरास्मस को अपने डोले दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस यह जानने को बेहद इच्छुक थे कि रोहित ने ऐसा क्यों किया। अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस पूरी बातचीत का खुलासा किया है। जी हां, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने रविवार को अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें रोहित शर्मा अंपायर मराइस इरास्मस के साथ हुई उस बातचीत के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं।
बाबर आजम को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए क्योंकि… भारत से हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी कैप्टन ने दिखाया आइना
हार्दिक पांड्या ने जब रोहित शर्मा से उस डोले दिखाने वाले सेलिब्रेशन के बारे में पूछा तो भारतीय कप्तान ने कहा ‘वो मुझे पूछ रहा था कि इतना लंबा छक्का कैसे मारते हो…ये तेरे बैट में कुछ है…मैंने कहा बैट में कुछ नहीं है पावर है।’
BCCI पर निशाना साधने वाले मिकी आर्थर को पूर्व क्रिकेटरों ने बताया बहानेबाज, पूछा- आप लोगों ने क्या प्लान किया था?
रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में भले ही वह अपना खाता नहीं खोल पाए, मगर उसकी कमी उन्होंने अगले दो मैचों में पूरी कर दी। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर रोहित ने 131 रनों की धुआंधार पारी खेली और फिर अब पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 86 रन बनाए।
भारत से जीत नहीं सकते तो कम से कम लड़ो तो… पाकिस्तान टीम पर बरसे रमीज राजा
वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-3 लिस्ट में पहुंच गए हैं। रोहित ने तीन मैचों में 217 रन बनाए हैं और वह फिलहाल 200 का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। रोहित के ऊपर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे 229 रनों के साथ दूसरे और पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 248 रनों के साथ पहले पायदान पर हैं।
